बाघ के हमले में जान गंवाने वाले प्रकाश पाने के परिवार को मिली 8 लाख की आर्थिक मदद

बालाघाट।

वन मंडलाधिकारी दक्षिण सामान्य अधर गुप्ता ने वन्य प्राणी के हमले से हुई मृत्यु के मामलें में मृतक के परिवार को त्वरित रूप से 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की है। कटंगी एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे ने बताया मप्र शासन वन विभाग द्वारा जनहानि, जन घायल एवं पशु हानि मुआवजा क्षति पूर्ति राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है। 3 मई 25 सुबह गोरेघाट कुड़वा निवासी प्रकाश पाने की वन्य प्राणी बाघ के हमले से मृत्यु हो गई। जिसके उपरांत मृतक की पत्नी श्रीमती प्रमिला पाने को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बैंक खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से प्रदाय की गई।

Next Post

मुरैना में 90 ट्रॉली अवैध चम्बल रेत को किया नष्ट

Sat May 3 , 2025
मुरैना। दो अलग-अलग ठिकानों पर 90 ट्रॉली अवैध चम्बल रेत का विनिष्टीकरण किया गया। ऐसा बताया गया कि लगभग 17 लाख रूपये रेत को नष्ट की गयी है। पहली कार्यवाही झुंडपुरा हॉस्पिटल के पास और दूसरी मुरैना-आगरा मार्ग से देवगढ़ थाने की ओर नहर के किनारे हुई। झुंडपुरा अस्पताल के […]

You May Like