सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र अंतर्गत चनाटौरिया टोल प्लाजा के नजदीक एक सीएनजी कार मे आग लगने से चिकित्सक की पत्नी की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके पर एफएसएल टीम ने मुआयना किया। सानौधा थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गढाकोटा निवासी डॉक्टर नीलेश कुर्मी पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आज शनिवार की सुबह उसकी पत्नी सीमा पटेल उम्र 34 वर्ष को सीने मे शिकायत के बाद सागर मकरोनिया स्थित निजी अस्पताल उपचार के लिए कार से लाया जा रहा था।
साथ मे दो किराएदार भी कार मे सवार थे। चनाटोरिया स्थित टोल टैक्स प्लाजा के नजदीक कोहरा होने के कारण बहक गई और सड़क से नीचे उतर गई। तो कार मे सवार दोनो युवको ने उतरकर कार को पीछे धकेलने का प्रयास किया गया तो कार मे आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। जैसे तैसे नीलेश को बाहर निकाला गया। पीछे की सीट पर लेटी पत्नी को निकालते निकालते मौत हो गई। पुलिस को बताए अनुसार डॉक्टर नीलेश सिमरिया चौकी बलेह का निवासी है और गढ़ाकोटा मे निजी क्लिनिक संचालित करता है।
