अमरनाथ यात्रा के लिए 30 जून को रवाना होगा विशाल जत्था

जबलपुर: धार्मिक आस्था, सेवा एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ब्रह्मलीन महंत अमरपुरी महाराज सेवा मंडल आश्रम भोले कुटी परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में संस्था के संरक्षक और यात्रा संयोजक राजकुमार सिंगरहा ने बताया कि यह यात्रा वर्ष 2004 से लगातार आयोजित हो रही है और इस बार संस्था अपनी 21वीं यात्रा पूरी करेगी।

इस धार्मिक व आध्यात्मिक यात्रा के तहत लगभग 200 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था 30 जून को सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगा, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन कराना है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर देश और समाज की सुख-समृद्धि, शांति व कल्याण की प्रार्थना करेंगे। पुरानी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा का पवित्र जल और त्रिशूल बाबा अमरनाथ को अर्पित किया जाएगा।

यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर ली गई हैं ताकि सभी लोग उत्साह के साथ यात्रा का लाभ ले सकें। इस यात्रा में मुख्य रूप से राजकुमार सिंगरहा, मुकेश सोनी, विनय श्रीवास्तव, सुनील धगत, बृजेश शर्मा, आशीष चौबे, सुमित चौहान, सुनील पटेल, मोहित तिवारी, विनोद मिश्रा, ललित कुमार, यश नामदेव, सुरेंद्र पटेल, चंद्रकला सोनी, श्वेता सोनी, कमला पटेल, नेहा दुबे, परिणीता बेलेकर, मनीषा तिवारी और रीता प्रधान सहित कई श्रद्धालु शामिल होंगे।

Next Post

जर्मनी को 2-1 से हराकर इक्वाडोर ने किया विश्वकप का बड़ा उलटफेर

Fri Jun 26 , 2026
न्यू जर्सी (अमेरिका) 26 जून (वार्ता) मुश्किल हालात में एक गोल से पिछड़ने के बावजूद इक्वाडोर ने विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर कर जर्मनी पर 2-1 से अहम जीत दर्ज कर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। सेबेस्टियन बेकासेसे की टीम की शुरुआत बहुत खराब रही, जब लेरॉय […]

You May Like