आप जागरूक रहेंगे तो सायबर से सुरक्षा सुदृढ रहेगी: एसपी

जबलपुर: सायबर से सुरक्षा के लिए जागरूक करने जिम्मेदारी पुलिस के साथ साथ आपकी भी है, यदि आप जागरूक रहेंगे एवं अपने खाताधारकों को जागरूक करेंगे तो सायबर से सुरक्षा सुदृढ रहेगी। यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा सायबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस कन्ट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शहर आयुष जाखड़ की उपस्थिति में बैंक अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहीं। उन्होंने बैठक में बताया गया कि मुख्य रूप से बैंकों द्वारा जानकारी जैसे केवाईसी, एओएफ एवं बैंक स्टेटमेंट समय से न देना।

पोर्टल पर समय से शिकायत अपडेट न होने के कारण पैसे का होल्ड, लीन न हो पाना। बैंकों द्वारा पैसे रिफंड के लिए किए गए कोर्ट ऑर्डर का समय से पालन न करना, बैंकों द्वारा आवेदकों का खाता होल्ड होने की जानकारी जैसे किस जिला, राज्य से है, नहीं दी जा रही है। एम.आर.एम. पोर्टल द्वारा रिफंड राशि हेतु किए गए अनुरोध पर एक्शन समय से न लेना। जी.आर.एम. में एल.ई.ए. द्वारा लिए गए एक्शन का अपडेट बैंकों द्वारा समय पर नहीं किया जा रहा है। उपरोक्त बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक मे नगर पुलिस अधीक्षक कैंट उपुअ अपराध उदय भान बागरी, तथा विभिन्न बैंकों के 40 बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

मूवी लाईक कर पैसा कमाने का लालच देकर ठगी

Tue Aug 25 , 2026
जबलपुर: मूवी लाईक कर पैसा कमाने का ललाच देकर ठगी की गई। युवती का ठग ने जाल में फंसाकर 1 लाख 14 हजार 900 रूपये पार कर दिए ।अधारताल पुलिस ने बताया कि मिथलेश पटेल 38 वर्ष निवासी पलक विहार कॉलोनी महराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर […]

You May Like