
जबलपुर: मूवी लाईक कर पैसा कमाने का ललाच देकर ठगी की गई। युवती का ठग ने जाल में फंसाकर 1 लाख 14 हजार 900 रूपये पार कर दिए ।अधारताल पुलिस ने बताया कि मिथलेश पटेल 38 वर्ष निवासी पलक विहार कॉलोनी महराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नम्बर से टेली टास्क मूवी लाईक करने के लिये मैसेज आया फिर उक्त मोबाइल नम्बर धारक ने उसे टेलीग्राम आईडी प्रदाय की गई, उसने उक्त टेलीग्राम आईडी पर जाकर 5 मूवी लाईक की थी मोबाइल धारक ने उससे यूपीआई के माध्यम से 1 हजार रूपये ट्रांसफर करने के लिये कहा तो उसने यूपीआई पर 1 हजार रूपये ट्रांसफर किये तो उक्त मोबाइल धारक द्वारा उसके केनरा बैंक के यूपीआई पर 1500 रूपये भेजे, उसने पुन: 5 मूवी लाईक की तो उनके द्वारा 3 हजार रूपये ट्रांजेक्शन करने के लिये कहने पर उसके द्वारा 3 हजार रूपये का टांजेक्शन किया इसके बाद अधिक राशि कमाने का लाचल देकर उसके साथ कुल 1 लाख 14 हजार 900 रूपये की धोखाधड़ी की गई है।
आनलाईन जॉब का झांसा फ्रॉड
सिविल लाइन थाने में रूचि तिवारी निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी कांचघर सिविल लाईन ने लिखित शिकायत की कि टेलीग्राम एप के द्वारा आनलाईन जॉब करने का मैसेज आया था मोबाइल धारक ने अपना नाम अमायरा शेखर बताई थी जो टेलीग्राम एप के माध्यम से गेम खेलने के लिये कही। इस एप् के माध्यम से उससे पैसे मंागे गये जिसमें 5-10 मिनिट में बढ़ाकर पैसे वापस मिलना बताई, उसने अपने बैंक खाता से 1 लाख 20 हजार रूपये की राशि भुगतान की बाद में उसे रूपये वापस नहीं मिले और उससे 2 लाख रूपये की मांग करने लगे तो उसे जानकारी हुयी कि उसके साथ आनलाईन फ्राड हो गया है।
