जबलपुर : शहर के नर्मदा नदी की जैव विविधता और जलीय पारिस्थितिकी पर लंबे समय से शोध कर रहे शासकीय होम साइंस कॉलेज, जबलपुर के प्राणीशास्त्र विभाग के डॉ. अर्जुन शुक्ला को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल बेनेवोलेंट रिसर्च फाउंडेशन, कोलकाता की ओर से आयोजित सम्मेलन में ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
12 वर्षों से नर्मदा नदी पर कर रहे शोध :
डॉ. अर्जुन पिछले 12 वर्षों से नर्मदा नदी की जैव विविधता, जलीय जीव-जंतुओं और विभिन्न प्रजातियों पर शोध कर रहे हैं। उनके अध्ययन में प्रजातियों की पहचान, वैज्ञानिक अभिलेखीकरण और संरक्षण से जुड़े पहलुओं को शामिल किया गया है। उनके वैज्ञानिक कार्यों को भारत सरकार के कॉपीराइट कार्यालय से आधिकारिक कॉपीराइट भी प्राप्त हुए हैं।
उपलब्धियों में जुड़ा 144वां सम्मान :
डॉ. अर्जुन के 125 से अधिक शोध पत्र, 21 पुस्तकें और 39 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मैगजीन में प्रकाशन हो चुके हैं। वैज्ञानिक अनुसंधान और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उन्हें अब तक 144 सम्मान एवं अवॉर्ड मिल चुके हैं, जबकि उनके नाम 21 विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। 15 अगस्त को मिला ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड उनकी वैज्ञानिक यात्रा में 144वें सम्मान के रूप में जुड़ा।
