चौरसिया समाज ने 200 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

भोपाल: नाग पंचमी के पावन अवसर पर चौरसिया समाज कोलार द्वारा आम श्री मैरिज गार्डन, कोलार में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोलार एवं भोपाल की विभिन्न चौरसिया समाज संस्थाओं, राम मंदिर समिति तथा शिवनगर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता की।

समारोह में बच्चों ने गायन, कविता, नृत्य और चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चौरसिया समाज सेवा समिति, कोलार रोड द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 प्रतिभाशाली बच्चों, 30 महिलाओं और 70 युवा प्रतिभाओं सहित कुल 200 प्रतिभाओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कबड्डी, किक-बॉक्सिंग और कराटे के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष लक्ष्मण चौरसिया, कोषाध्यक्ष संजय, सचिव विजय सहित अन्य पदाधिकारियों एवं समाजजनों की सक्रिय भूमिका रही।

समारोह के माध्यम से समाज ने प्रतिभाओं, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

 

Next Post

शिव शक्ति गैस एजेंसी के 80 सिलेंडर जब्त

Mon Aug 17 , 2026
भोपाल। राजधानी में त्योंहारों को देखते हुए रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. जिसके चलते जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के निर्देश पर खाद्य अमले की दो टीमों ने गो गैस कंपनी के एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए है. पूछताछ में पता चला […]

You May Like