भोपाल। राजधानी में त्योंहारों को देखते हुए रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. जिसके चलते जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के निर्देश पर खाद्य अमले की दो टीमों ने गो गैस कंपनी के एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए है. पूछताछ में पता चला कि शिव शक्ति एंटरप्राइज मिनाल और राधा रानी एंटरप्राइज नीलबड़ द्वारा संचालित दो अलग अलग प्राइवेट गैस एजेंसी में सिलेंडर गाडिय़ों से ले जाए रहे थे. ड्राइवरों ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए. इससे शिव शक्ति द्वारा संचालित गैस एजेंसी के गाड़ी में 80 सिलेंडर जब्त किए. वहींं 48 नग गो गैस कंपनी के गैस सिलेंडर दूसरी गाड़ी में लोड पाए गए। कुल 128 सिलेंडर जब्त किए गए हैं. वाहन चालक द्वारा इसके कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए और बताया गया की डोडी स्थित गो गैस के डिपो से राधा रानी एंटरप्राइज के कार्यालय नीलबड़ ले के जा रहे हैं, इन्हें भी अमले ने जब्त कर लिया. दोनों वाहनों में से एक वाहन को खजूरी सडक़ पुलिस थाना और एक वाहन को गांधीनगर पुलिस थाना की अभिरक्षा में दिया गया.
