आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब के अड्डों पर दबिश देकर 800 किलो महुआ लाहन किया नष्ट

पांढुरना, जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ के निर्देश तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी. आर. वैद्य के मार्गदर्शन में

मंगलवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम लांघा एवं गुजरखेड़ी में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान दो चढ़ी हुई भट्टियां मिलीं। साथ ही नालों एवं जंगल में झाड़ियों के पास अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बनाने के लिए पन्नियों एवं ड्रमों में एकत्रित लगभग 800 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन निर्मूल्य होने के कारण विधिवत नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल एवं आबकारी आरक्षक मुकेश रहांगडाले, अनुराग गोनेकर तथा श्रद्धा रहांगडाले उपस्थित थे।

Next Post

फर्जी बैंक खातों का खेल, "श्रीराम सेना" के नाम पर ठगी के आरोप 

Tue Jul 14 , 2026
बालाघाट। कटंगी में आस्था की आड़ में फर्जी बैंक खाते खुलवाकर ठगी और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने पुलिस थाना कटंगी में शिकायत देकर विकास सूर्यवंशी और सागर पंजवानी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि […]

You May Like