ईएसआई योजना में नवंबर, 2024 में 16.07 लाख नए श्रमिकों का नामांकन

नयी दिल्ली 24 जनवरी (वार्ता) कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में नवंबर, 2024 में 16.07 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं जिनमें 3.28 लाख महिला कर्मचारी शामिल हैं।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां जारी आंकड़ों में कहा कि नवंबर, 2024 में 20 हजार 212 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है।

मंत्रालय के अनुसार श्रमिकों के पंजीकरण में नवंबर 2023 की तुलना में 0.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि इस माह के दौरान जोड़े गए कुल 16.07 लाख कर्मचारियों में से 7.57 लाख कर्मचारी की आयु 25 वर्ष हैं। यह कुल पंजीकृत कर्मचारियों का लगभग 47.11 प्रतिशत है।

नवंबर, 2024 में महिला सदस्यों का नामांकन 3.28 लाख रहा है। इसके अलावा इसी महीने में कुल 44 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है।

Next Post

कांग्रेस ने किया पूर्वांचलियों के लिए अलग मंत्रालय बनाने का वादा

Fri Jan 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने दिल्ली की सत्ता में आने पर पूर्वांचल के लोगों के उत्थान के लिए अलग मंत्रालय बनाने और बजट का प्रावधान करने का वादा किया है! दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्वांचल का सूर्योदय नाम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा पूर्व केंद्रीय […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।