भोपाल। बाबड़िया कला में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि आज का इंसान सुख तो चाहता है, लेकिन उसका व्यवहार असंतोष को बढ़ाता है। वह बाहरी चीज़ों और सोशल मीडिया पर आधारित संबंधों में सुख खोजता है, जो झूठे और क्षणिक हैं। मुनि श्री ने कहा कि फेसबुक-इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स की संख्या से खुश होना भ्रम है, जबकि अपने ही परिवार को समय नहीं देना दुख का कारण है। उन्होंने कहा कि सच्चा सुख साधनों में नहीं, बल्कि मन की प्रसन्नता और आत्मिक चेतना में है। सुख पाने का रास्ता आत्ममंथन और आंतरिक संबंधों से गुजरता है।
अपने ही परिवार को समय नहीं देना दुख का कारण
