भोपाल। अष्टानिका पर्व के अंतर्गत जैन मंदिरों में भगवान सिद्ध की आराधना शुरू हुई। भानपुर जैन मंदिर में मुनि निर्वेग सागर महाराज के सान्निध्य में भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक और विशेष शांतिधारा हुई। अष्टद्रव्य से पूजा और भव्य मंडल विधान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वीरेंद्र एकता परिवार द्वारा ध्वजारोहण से हुई। अनुष्ठानों में वेद भारती, मेना सुंदरी, प्रवीण, आभा, संगीता, नीरज आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई। मुनि श्री ने धर्म को परहित, अहिंसा, जीवदया और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा। समिति अध्यक्ष संदीप जैन बंसिया समेत कई श्रद्धालु व महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
अष्टानिका पर्व पर सिद्ध भगवान की आराधना, भानपुर जैन मंदिर में भव्य आयोजन
