भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश जारी कर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहब के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि डॉ अंबेडकर ने ज्ञान, शक्ति और धर्म के त्रिवेणी संगम के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया।
चौहान ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मंत्र देकर समाज के कमजोर वर्गों में नई चेतना का संचार किया। उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित रहा।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डॉ अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
