किसानों से अवैध वसूली पर भड़के कलेक्टर, वेयरहाउस मालिक और प्रबंधक समेत 4 पर मामला दर्ज

दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के द्वारा शनिवार दोपहर पथरिया ब्लाक के चंपत पिपरिया गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया. जहां उन्हें काफी अनियमिताएं मिली हैं. किसानों ने कलेक्टर के सामने खुलकर आरोप लगाया कि उनसे तुलाई के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं. साथ ही अधिक अनाज भी उनसे लिया जा रहा है. जैसे ही कलेक्टर के सामने यह बात आई उन्होंने तत्काल एफआईआर के निर्देश दिए. जहां तत्काल ही खाद्य आपूर्ति से आदित्य दाहिया, प्रिया कोष्ठी ने पहुंचकर एफआईआर करने नरसिंहगढ़ चौकी पहुंचे.कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से सभी किसानों से कहा है कि किसी को कहीं कोई पैसा नहीं देना है. यदि कोई पैसा मांगता है तो तत्काल इसकी सूचना उनके पास पहुंचाई जाए.इस दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की भी मौजूदगी रही.

किसान श्रीराम पटेल ने आरोप लगाया कि चंपत पिपरिया गेहूं खरीदी केंद्र पर किसानों से अधिक मात्रा में तुलाई के नाम पर गेहूं लिया जा रहा है. वहीं किसानों को पल्लेदारी के नाम पर 100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से वसूली की जा रही है. आपरेटर प्रवीण दुबे के द्वारा किसानों से पैसा वसूल किया जा रहा है. इसी प्रकार किसान वृंदावन पटेल ने बताया कि 5 किलो अतिरिक्त गेहूं सभी किसान से लिया जा रहा है. शिकायत मिलते ही कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के द्वारा नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल को बुलाकर वेयरहाउस मलिक विशाल पटेल व समिति प्रबंधक अशोक पटेल, ऑपरेटर व चौकीदार प्रवीण दुबे पर एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं.एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने तत्काल चौकी प्रभारी को बुलाकर दो लोगों को चौकी भिजवाया.इस अवसर पर एसडीएम निकेत चौरसिया के अलावा और भी अधिकारी गण मौजूद रहे.

*कलेक्टर बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं*

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि जब वह पिपरिया चंपत खरीदी केंद्र पहुंचे, तो उन्होंने किसानों से एकांत में चर्चा की.

किसानों ने बताया की तुलाई के अलग से पैसे लिए जा रहे हैं जबकि शासन ने निर्धारित किया है कि किसानों से कोई पैसा अलग से नहीं लिया जाएगा. किसानों ने यह भी बताया कि अन्य व्यक्ति सैंपल के नाम पर 5 किलो गेहूं अतिरिक्त ले रहे हैं. इसी तरह वेयरहाउस मलिक पल्लेदारों से मिलकर अधिक मात्रा में तोल करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके अलावा पर्ची भी समय पर नहीं दी जा रही.जब उन्होंने कंप्यूटर पर पहुंच कर देखा तो ऑपरेटर 24 अप्रैल की पर्ची 2 मई को बना रहे थे. यह गलत बात है.पिछले दिनों बैठक ली गई थी और निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन आज उन निर्देशों का पालन नहीं हुआ.

हमारे सामने समस्या आई तो तत्काल एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा जिन लोगों की यहां ड्यूटी लगी थी उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.कलेक्टर ने कहा कि समिति प्रबंधक ने भी लापरवाही की है जो अपने अधीनस्थों पर कंट्रोल नहीं रखा.किसानों से अलग से पैसे लेने के लिए प्रेरित किया है. इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सभी किसानों से अपील है कि वह कहीं कोई भी पैसा ना दें और यदि कोई व्यक्ति पैसा मांगता है,तो इसकी सूचना प्रशासन को जरूर पहुंचाएं.

Next Post

देवर ने भाभी-भतीजी पर किया चाकू से हमला

Sat May 2 , 2026
रीवा। मऊगंज जिले में देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया है. पड़ोस में रहने वाले आरोपी देवर ने आधी रात पहले जमकर हंगामा किया और जब भाभी और भतीजी ने विरोध किया तो आरोपी देवर ने उन पर चाकू से […]

You May Like