देवर ने भाभी-भतीजी पर किया चाकू से हमला

रीवा। मऊगंज जिले में देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया है. पड़ोस में रहने वाले आरोपी देवर ने आधी रात पहले जमकर हंगामा किया और जब भाभी और भतीजी ने विरोध किया तो आरोपी देवर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. घायल मां बेटी के चेहरों पर गंभीर चोट आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मऊगंज से रीवा रेफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पता तलाश शुरू कर दी.

दरअसल मां बेटी पर हुए हमले की यह घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र सहगना गांव की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सहगना निवासी आरोपी भूपेंद्र सिंह ने पहले शराब के नशे में जमकर हंगामा करते हुए गाली गलौज की और जब भतीजी ने विरोध किया तो उसे पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी द्वारा किए गए हमले में घायल बेटी को देख जब मां बीच बचाव करने पहुंची तो आरोपी देवर ने भाभी के ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया. फिलहाल देर रात हुई इस घटना में मां और बेटी बुरी तरह जख्मी हो गई, जिन्हे मऊगंज अस्पताल पहुंचाया गया. जहा से प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया. मऊगंज एसडीओपी सची पाठक ने बताया कि नशे की हालत में आरोपी देवर ने अपनी भाभी और भतीजी पर चाकू से हमला किया है. मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी पता तलाश की जा रही है.

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: राजनाथ

Sat May 2 , 2026
नयी दिल्ली 02 मई (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद का जड़ से खात्मा करने के सरकार के संकल्प को दोहराते हुए शनिवार को उन वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनके अद्वितीय साहस और अडिग आत्मबल ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय […]

You May Like