यदि आप अगस्त महीने के दूसरे-तीसरे हफ्ते में सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फिर आपको इसकी कीमत में आए बदलाव के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। कुल मिलाकर अगस्त महीने की शुरुआत से अब तक यानी 10 तारीख तक इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
इस महीने हफ्तेभर के करीब सोने की कीमतों में उछाल हुआ है। यदि बात करें 1 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक की तो इस दौरान गोल्ड की कीमत 1700 रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। जिसमें 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट एक लाख रुपये पार कर गया है। सोने की इस बढ़ती कीमत से लोग हैरान परेशान हैं।
सोने की ताजा कीमतें (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट: ₹1,00,942
22 कैरेट: ₹98,520
20 कैरेट: ₹89,840
18 कैरेट: ₹81,760
14 कैरेट: ₹65,110
