एंटी वेनम के महत्व को लेकर ग्रामीणों को करें जागरूक : नारायन

छिंदवाड़ा. कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कई ग्रामीण अभी भी सर्पदंश से मृत्यु को रोकने में एंटी स्नेक वेनम के महत्व को नहीं समझ पा रहे हैं, उन्हें इस संबंध में पुन: जागरूक करने की आवश्यकता है। सभी एसडीएम, तहसीलदार फिर से सभी संवदेनशील क्षेत्रों में मुनादी करवाएं और लोगों को जागरूक करें। लोगों को जागरूक करें कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है, सर्पदंश का पता लगते ही तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें। झाड़ – फूंक के चक्कर में न पड़ें। कई बार लक्षण तुरंत नहीं दिखते हैं, इसीलिए सर्पदंश का पता चलते ही, लापरवाही न करते हुए तत्काल अस्पताल पहुंचे। समय पर एंटी स्नेक वेनम मिलने पर जान बचाई जा सकती है। ग्रामीणों को सर्पदंश की स्थिति में किसी भी सहयोग के लिए कोटवार और पटवारी से संपर्क करने की समझाइश दें।

लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी ०००००

कलेक्टर श्री नारायन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबल योजना शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जो कठिन समय में जरूरतमंद परिवारों को संबल देने का कार्य करती है। इसके क्रियान्वयन में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहायक श्रम पदाधिकारी, संबंधित एसडीएम के साथ समन्वय कर अपील के सभी प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण कराएं। अंत्येष्टि सहायता की कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। सहायक श्रम पदाधिकारी सभी सीईओ जनपद और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क कर यह सुनिश्चित कराएं कि सभी पात्र हितग्राहियों के परिवारों को जरूरत के समय तत्परता से अंत्येष्टि सहायता प्राप्त हो सके। इसमें विलंब होने पर संबंधित सचिव और वार्ड मोहर्रिर की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

पेयजल से संबंधित शिकायतें निराकृत कराई जाएं ०००००००

कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देश दिए कि जिले में नल जल योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और सभी जनपद सीईओ आपस में बेहतर समन्वय में रहें। अपने क्षेत्र में नल जल योजनाओं के संचालन एवं हैंडओवर के संबंध में पूरी जानकारी रखें। पेयजल संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण तत्परता के साथ कराया जाए।

खाद्य प्रतिष्ठानों में लापरवाही पाए जाने पर करे कार्यवाही ०००००

कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान जिन होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में हाईजीन और गुणवत्ता की लेकर लापरवाही मिल रही है, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी कर कार्यवाही भी की जाए, केवल हिदायत देने तक सीमित न रहें।

Next Post

पति की हत्या करने पर पत्नी को आजीवन कारावास की सजा

Mon Sep 21 , 2026
छिंदवाड़ा. पति शराब पीकर पत्नी के चरित्र पर संदेह कर उसे मारपीट करता था तो पत्नी ने कुल्हाड़ी मार कर पति की हत्या कर दी. उक्त मामले में विचारण के बाद न्यायालय ने पत्नी को आजीवन कारवास की सजा सुनाया है. सहा. जिला अभियोजन अधिकारी रविन्द्र अतुलकर ने बताया कि […]

You May Like