रंजिश के चलते बाइकों को फूंका

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत क्रेशर बस्ती में बदमाशों ने रंजिश के चलते बाइकों में आग लगा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को शनि उर्फ सोनू बर्मन 34 वर्ष निवासी कबीर मठ के सामने क्रेशर बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के आंगन में उसकी मोटर सायकल व बुलट एवं पड़ोसी शेख शहीद की एक्सिस खड़ी थीं.

सुबह लगभग 3-40 बजे पड़ोस में रहने वाला तौबा तौबा उर्फ हिमांशु राजपूत अपने साथियों के साथ आकर पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर के पास खड़ी उसकी बाइक क्रमांक एमपी 20 केके 3711, शेख शहीद की एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एस जेड 3050 में आग लगा दिये तथा उसकी बुलट मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड के 3901 का बायल काट कर लगभग 70 हजार रूपये का नुकसान कर दिये।

Next Post

राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक एकता को दें प्राथमिकता: लक्ष्मण सिंह

Sun Nov 16 , 2025
गुना: राजगढ़ के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह इन दिनों सामाजिक समरसता और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी यात्रा पर हैं। शनिवार शाम यह यात्रा गुना पहुंची, जहां श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर खुलकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव परिणाम बताता […]

You May Like