भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई है। सोमवार को बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
बीजेपी नेता और कार्यकर्ता रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने शिवाजी नगर चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन चलाई।
दरअसल, पटना में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर टिप्पणी की थी। इसी बयान के विरोध में बीजेपी ने प्रदर्शन किया और कांग्रेस से जवाब मांगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी खड़गे के बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या यह बयान सोनिया गांधी या राहुल गांधी के इशारे पर दिया गया है? शिवराज सिंह ने यह भी सवाल किया कि अगर ऐसा नहीं है, तो क्या कांग्रेस खड़गे से इस्तीफा लेगी?
खड़गे के बयान को लेकर बीज
