
बालाघाट। जिले के बैहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमगांव के समीप एक लड़के ने लड़की का दिन दहाड़े गला रेतकर की हत्या। घटना कुछ देर पहले की बताईं जा रही है l ल़डकि का नाम रितु भंडारकर उम्र 21 बर्ष निवासी आमगाँव की बताई जा रही जो कि बैंहर में एक दुकान में काम करती है।आज दोपहर वह अपने काम से जा रही थी जहा उसके सिरफिरे शराबी आशिक ने रास्ते मे रोककर उससे बात किया और कुछ ही देर में उसका गला काटकर हत्या कर दी l आश्चर्य तो इस बात है कि सारे राह में लड़की की हत्या होते राहगीर वीडियो बनाते रहे पर किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया l पुलिस ने उस हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है l बताया जा रहा है कि एक तरफा प्यार मे लड़के ने यह वारदात को अंजाम दिया l
