बीनागंज के राजीव गांधी चौक पर सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का भव्य स्वागत

गुना/बीनागंज:पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा निकाली जा रही ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के बीनागंज पहुँचने पर राजीव गांधी चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. संजय मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने यात्रा पर फूलों की वर्षा कर अपना उत्साह व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजीव गांधी चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूरा नगर फूलों की सजावट और स्वागत द्वार से सराबोर नज़र आया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में मौजूद आम जनता ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

Next Post

दिवाली से पहले भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, न्यू मार्केट समेत कई बाजारों में कचरा जमा

Wed Nov 4 , 2026
भोपाल। दिवाली से पहले भोपाल में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। न्यू मार्केट समेत कई प्रमुख बाजारों में कचरा नहीं उठने से गंदगी जमा हो रही है। कर्मचारी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार की तरफ […]

You May Like

मनोरंजन