सैन्य क्षेत्र की खींची फोटो, दो युवकों को सेना ने पकड़ा, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

जबलपुर। सैन्य क्षेत्र की फोटो खींचते दो युवकों को सेना ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है।

बताया जाता है खजरी बाइपास आयशा नगर निवासी मोहम्मद जुबेर दोस्त न्यू आनंद नगर निवासी मोहम्मद इरफान के साथ श सेना के देशमुख द्वार पर पहुंचा। दोनों बाइक एमपी 20 एनजी 4220 से पहुंचे थे।

जहां पर फोटो खींच रहे थे मिलट्री इंटेलीजेंस के अधिकारी न उन्हें पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। शनिवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया है।

Next Post

उपार्जन केंद्र पर घन्टो गर्मी में झुलस रहे किसान

Sat May 10 , 2025
सीधी। जिला मुख्यालय स्थित उपार्जन केन्द्र सीधी खुर्द में अनाज लेकर आये किसान गर्मी की तपिश में झुलस रहे हैं। सेवा सहकारी संस्था सीधी खुर्द के उपार्जन केन्द्र सीधी खुर्द पटेल पुल में सुबह 11 बजे सरसों की उपज लेकर रिटायर्ड फौजी सारो खुर्द के किसान सुनील सिंह चौहान ने […]

You May Like