उपार्जन केंद्र पर घन्टो गर्मी में झुलस रहे किसान

सीधी। जिला मुख्यालय स्थित उपार्जन केन्द्र सीधी खुर्द में अनाज लेकर आये किसान गर्मी की तपिश में झुलस रहे हैं। सेवा सहकारी संस्था सीधी खुर्द के उपार्जन केन्द्र सीधी खुर्द पटेल पुल में सुबह 11 बजे सरसों की उपज लेकर रिटायर्ड फौजी सारो खुर्द के किसान सुनील सिंह चौहान ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सेवा और सुरक्षा में हम जैसे फौजी अपनी शहादत देने तक में पीछे नही हटते है और रिटायर होने के बाद हमें उपार्जन केंद्र पर समिति प्रबंधक के गैर-हाजिर रहने के कारण अनाज की खरीदी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी हो रही है क्योंकि खरीदी की प्रक्रिया बाधित है।

उन्होंने कहा उन्हें कहा गया कि उपार्जन केन्द्र में श्रमिक नही हैं श्रमिक की व्यवस्था कर लीजिए।

Next Post

स्वदेशी जागरण मंच ने पाकिस्तान पर सरकार की कार्रवाई का किया स्वागत

Sat May 10 , 2025
नयी दिल्ली,10 मई (वार्ता) स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई का स्वागत करते हुए शनिवार को कहा कि यह साहसिक कदम भारतीय लोगों की इच्छाशक्ति और नेतृत्व को दर्शाता है और देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की […]

You May Like