तराई अंचल में मूसलाधार बारिश, नाले उफान पर 

चितरंगी। अंचल के सोनतीर इलाके में आज दिन सोमवार की शाम करीब 3 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से अंचल पानी-पानी हो गया। यहां के नाला उफान पर आने से फुलकेश स्कूल- खैरा मार्ग का संपर्क भी टूटा है। यहां का बेलहवा नाला उफान पर है।

दरअसल अंचल में आज इन्द्र देवता मेहरवान हैं। दोपहर के बाद से चितरंगी समेत तराई अंचल फुलकेश, खैरा गांगी, गोड़हा, बड़कुड़, नौडिहवा, पिपरवान, धरौली, पोड़ी समेत कई गांव में करीब 3 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश होने से खेत-तालाब लबालब पानी से भर गये हैं। वही फुलकेश गांव खैरा पहुंच मार्ग बेलहवा नाला पूरे सबाब पर है। बाढ़ के चलते नाला ऊफनाया हुआ है। क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से अन्नदाता काफी प्रसन्न हैं और अंचल में अभी भी बारिश जारी है।

Next Post

शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक

Mon Jun 30 , 2025
मुंबई, 30 जून (वार्ता) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, ऑटो, बैंकिंग, धातु और रियल्टी समेत दस समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार की पिछले लगातार चार दिन की तेजी आज थम गई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 452.44 अंक की […]

You May Like