इंदौर सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रभात सिंह की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्ते के भतीजे प्रभात सिंह की मौत हो गई। यह दुर्घटना गुरुवार देर रात इंदौर-देवास रोड स्थित शिप्रा थाना क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार प्रभात सिंह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्ते के भाई प्रदीप सिंह के पुत्र थे। हादसे के समय वे कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश वे कार से नीचे उतरे थे और दोबारा वाहन में बैठने जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान प्रभात सिंह भी बस की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना में उनके साथ मौजूद तीन अन्य साथी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद प्रभात सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली भेजा गया है। यहां से उसे वाराणसी ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

You May Like