नारी सम्मान का मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही कांग्रेस: अश्विनी परांजपे

जबलपुर: राज्यसभा निर्वाचन में मध्यप्रदेश की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद कांग्रेस, मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने को ‘नारी सम्मान का मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि यह मामला किसी महिला के साथ अन्याय का नहीं, बल्कि नामांकन पत्र में महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने का है।

यह मामला एक महिला नेत्री के द्वारा एक महिला कार्यकर्ता के साथ हो रहे अपराधों पर चुप्पी साधने का है, यह मामला एक महिला प्रत्याशी को हराने के लिए मध्यप्रदेश की सभी कांग्रेस के नेताओं के द्वारा किए षड्यंत्र का है, यह मामला कांग्रेस के नकारेपन और उसकी नाकामी का है। यह सारी बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पराँजपे ने नारी सम्मान पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर दी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा कार्यालय रानीताल में कहीं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्रीकान्त साहू, महिला मोर्चा जबलपुर महानगर की अध्यक्ष आत्मीका सिंह उपस्थित थी।
झूठ, दिखावे की राजनीति अधिक समय तक नहीं चलती
इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पराँजपे ने ये भी कहा कि झूठ और दिखावे की राजनीति अधिक समय तक नहीं चलती। कांग्रेस को नारी सम्मान पर राजनीतिक नाटक करने के बजाय देश और प्रदेश की महिलाओं को यह बताना चाहिए कि उनकी शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई और जवाबदेही तय क्यों नहीं की गई। यही कारण है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना केवल एक चुनावी घटना नहीं, बल्कि कांग्रेस के दोहरे चरित्र, उसकी जवाबदेही और महिला सम्मान के प्रति उसके वास्तविक दृष्टिकोण पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।

Next Post

रेलवे पुल के नीच कर रखा था अवैध कब्जा, निगम अमले ने खाली कराई जमीन

Sat Jun 13 , 2026
जबलपुर: शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरीघाट रेत नाका रेलवे पुल के नीचे शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया और उसके ऊपर 5 […]

You May Like