गायिका और अभिनेत्री लीज़ा मिश्रा ने अपना नया सिंगल ‘तेरी हूँ’ रिलीज़ किया

मुंबई, (वार्ता) भारतीय-अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री लीज़ा मिश्रा ने अपना नया सिंगल ‘तेरी हूँ’ रिलीज़ कर दिया है।

हिट सीरीज़ द रॉयल्स में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने के बाद,लीज़ा मिश्रा एक बार फिर अपने फैंस को मंत्रमुग्ध करने आ रही हैं। उनका नया सिंगल, जिसे लीज़ा ने खुद लिखा और गाया है, आज सभी म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुआ है।

लीज़ा ने पहले ही गाने का नाम तेरी हूँ रिवील कर दिया था, और इसने सोशल मीडिया और संगीत जगत में काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी। इस गाने में, लीज़ा ने कॉल मी बे के डीओपी अनुज समतानी के साथ काम किया है और उनकी क्रिएटिव केमिस्ट्री को म्यूजिक वीडियो में दिखाया है।

अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए लीज़ा मिश्रा ने कहा, “यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। द रॉयल्स की दुनिया में बिताए कुछ महीनों के बाद,जिसने मुझे एक कलाकार के तौर पर बहुत कुछ सिखाया।मुझे लगा कि अब म्यूज़िक की तरफ लौटने का सही वक्त है, क्योंकि संगीत हमेशा से मेरा पहला प्यार रहा है। यह गाना उस प्यार को समर्पित है, जो सच्चा, गहरा और अमर होता है। दर्शक लंबे समय से एक ऐसा रोमांटिक गीत मिस कर रहे हैं, जिसमें असली इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल हो और जिसे सुनकर पुराने दौर की याद आए।

लीज़ा ने कहा, “इस गाने को लिखते और कंपोज़ करते हुए मुझे याद आया कि मैंने संगीत की दुनिया में कदम क्यों रखा था। यह मेरे दिल से जुड़ा हुआ है, और मैंने इसमें अपना सब कुछ झोंक दिया है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना दुनियाभर के प्रेमियों के दिल को छुएगा।

Next Post

रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Fri Jun 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार ,फिल्ममेकर और पर्यावरण प्रेमी रणदीप हुड्डा ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी अभिनेत्री और उद्यमी पत्नी लिन लैशराम के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क के पास गांववालों के साथ पेड़ लगाकर जंगलों के संरक्षण के लिए एक अहम कदम उठाया। […]

You May Like