एनआईए अदालत ने की परिवार से बात करने की तहव्वुर राणा की अर्जी खारिज

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को 26/11 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की अपने परिवार के सदस्यों से बात करने की अर्जी खारिज कर दी।

 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मामलों के विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राणा की अर्जी खारिज कर दी।

 

राणा के वकील ने विशेष एनआईए अदालत के समक्ष अर्जी दायर कर अदालत से उसे अपने परिवार के सदस्यों से बात करने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनके परिवार को उनकी चिंता होगी, इसलिए यह उनका मौलिक अधिकार है और उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए।

 

एनआईए ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अगर राणा की अपने परिवार के सदस्यों से बात करने की अर्जी मंजूर की जाती है, तो वह मामले से जुड़ी अहम जानकारी साझा कर सकता है। उन्होंने कहा कि जांच इस समय अहम चरण में है और फिलहाल उसे परिजनों से बात करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

 

विशेष अदालत ने इससे पहले पूरी साजिश का पता लगाने के लिए राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में रखने की अनुमति दी थी। राणा को नौ अप्रैल को अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया था।

Next Post

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति वेटिकन सिटी जाएंगी

Fri Apr 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कैथोलिक ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आज वेटिकन सिटी जाएंगी । विदेश मंत्रालय के अनुसार परम पावन पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने और भारत सरकार और लोगों […]

You May Like