शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक

मुंबई, 30 जून (वार्ता) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, ऑटो, बैंकिंग, धातु और रियल्टी समेत दस समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार की पिछले लगातार चार दिन की तेजी आज थम गई।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 452.44 अंक की गिरावट लेकर 83606.46 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 120.75 अंक लुढ़ककर 25517.05 अंक पर आ गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में जमकर लिवाली हुई, जिससे बाजार को समर्थन मिला। मिडकैप 0.67 प्रतिशत की छलांग लगाकर 46,854.46 अंक और स्मॉलकैप 0.81 प्रतिशत उछलकर 54,690.91 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान बीएसई में कुल 4290 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2362 में लिवाली जबकि 1750 में बिकवाली हुई वहीं 178 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 3052 कंपनियों के शेयरों में से 1756 में तेजी जबकि 1188 में गिरावट रही वहीं 108 में टिकाव रहा।

बीएसई के 10 समूहों में गिरावट का रुख रहा। इससे ऊर्जा 0.41, एफएमसीजी 0.26, वित्तीय सेवाएं 0.17, यूटिलिटीज 0.19, ऑटो 0.49, बैंकिंग 0.59, धातु 0.49, तेल एवं गैस 0.19, रियल्टी 0.87 और टेक समूह के शेयर 0.06 प्रतिशत गिर गए। वहीं, हेल्थकेयर 0.56, इंडस्ट्रियल्स 0.66, कैपिटल गुड्स 1.10, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.42 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.08 प्रतिशत मजबूत रहे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.30, जर्मनी का डैक्स 0.19 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.87 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि जापान का निक्केई 0.84 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.59 प्रतिशत उछल गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 32 अंक फिसलकर 84,027.33 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 84,099.53 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 83,482.13 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गए। अंत में पिछले दिवस के 84,058.90 अंक के मुक़ाबले 0.54 प्रतिशत की गिरावट लेकर 83,606.46 अंक पर रहा।

वहीं, निफ्टी 24 अंक की बढ़त के साथ 25,661.65 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,669.35 अंक के उच्चतम जबकि 25,473.30 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 25,637.80 अंक की तुलना में 0.47 प्रतिशत लुढ़ककर 25,517.05 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली कंपनियों में एक्सिस बैंक 2.11, कोटक बैंक 2.03, मारुति 1.95, अल्ट्रासिम्को 1.33, बजाज फाइनेंस 1.09, आईसीआईसीआई बैंक 1.09, रिलायंस 1.02, टाटा स्टील 1.02, भारती एयरटेल 0.99, एनटीपीसी 0.89, एशियन पेंट 0.76, एचडीएफसी बैंक 0.68, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.67, आईटीसी 0.58, सन फार्मा 0.55, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.49, इंफ़ोसिस 0.45 और एलटी 0.10 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, ट्रेंट 3.34, एसबीआई 1.86, बीईएल 1.63, इटरनल 0.72, अदानी पोर्ट्स 0.70, बजाज फिनसर्व 0.56, टाइटन 0.56, टीसीएस 0.52, टेक महिंद्रा 0.47, टाटा मोटर्स 0.20, एचसीएल टेक 0.15 और पावरग्रिड के शेयर 0.07 प्रतिशत लाभ में रहे।

Next Post

मोबाइल सक्षम आपदा संचार प्रणालियों को बढ़ा रही सरकार

Mon Jun 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 जून (वार्ता) दूरसंचार विभाग (डीओटी) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से नागरिकों को समय पर सूचना प्रदान करने के लिए देश भर में मोबाइल-सक्षम आपदा संचार प्रणालियों को सक्रिय रूप से बढ़ा रहा है। एनडीएमए ने सेंटर ऑफ डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) द्वारा विकसित एकीकृत […]

You May Like