विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की नापाक कोशिश: नवीन

नयी दिल्ली 16 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन को विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की नापाक कोशिश करार दिया है। श्री नवीन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ‘सत्ता परिवर्तन’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल ने विपक्ष की असली मंशा देश के सामने उजागर कर दी है। यह विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने की यह नापाक कोशिश ‘शहरी नक्सलियों’ के एजेंडे का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की लड़ाई चुनाव सुधारों, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) या देश के युवाओं के भविष्य के लिए नहीं है, बल्कि देश में अराजकता फैलाने और किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने के लिए है।
उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में सत्ता तक पहुंचने का रास्ता जनता के जनादेश से होकर गुजरता है, अराजकता से नहीं। भारत की देशभक्त जनता और भाजपा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को कभी सफल नहीं होने देंगी।”

.....

Next Post

भोपाल के बड़े तालाब में महिला ने लगाई छलांग, गोताखोर ने CPR देकर बचाई जान

Fri Oct 16 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में एक महिला के छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और महिला को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू से महिला […]

You May Like

Play sound