बिना सुरक्षा उपकरण के काम करने से चौथी मंजिल से गिरे मजदूर की हुई थी मौत

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत निर्माणाधीन दत्त सलिटियर अपार्टमेंट में आठ अक्टूबर को काम करते समय चौथी मंजिल से गिरने से गिरे मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने मकान मालिक एवं सुपरवाईजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच में यह बात सामने आई कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के काम कराया जा रहा था।पुलिस ने बताया कि आठ अक्टूबर को निर्माणाधीन दत्त सलिटियर अपार्टमेंट में काम करते समय चौथी मंजिल से गिरने से भागवत सिंह पिता बेलन सिंह 40 वर्ष निवासी घोंटखेड़ा थाना टिकरिया जिला मंडला की मौत हो गई थी।

जांच में यह बात सामने आई कि अपार्टमेंट में बिल्डिंग की चौथी मंजिल में मजदूरी का काम कर रहा था, सुधीर दत्त द्वारा निखिल चौरसिया केा काम की देखरेख के लिये लगाया था अपार्टमेंट बनवा रहे सुधीर दत्त एवं सुपरवाईजर निखिल चौरसिया के द्वारा बिल्डिंग में उंचाई पर काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किये गये इसी कारण काम करते समय भागवत सिंह बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिर गया एवं गिरने से आई चोटों के कारण भागवत सिंह की मौत हो गई।

मर्ग जांच में आये तथ्यों के अनुसार अपार्टमेंट बनवा रहे सुधीरदत्त एवं सुपरवाईजर निखिल चौरसिया ने मजदूरों द्वारा किये जा रहे कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा की उचित व्यवस्था न करते हुये उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही से काम कराया गया, अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में काम करते समय भागवत सिंह उइके की गिरने से आई चोटों के कारण मौत होना पाया गया।

Next Post

भाजपा सरकार के दो साल में नगरीय विकास ठप, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल: जयवर्धन-विक्रांत

Thu Dec 18 , 2025
भोपाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर नगरीय विकास में भारी विफलता, व्यापक भ्रष्टाचार और सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के ध्वस्त होने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह और […]

You May Like

मनोरंजन