बाथरूम में अचेत मिला युवक, अस्पताल में मृत घोषित

इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक घर के बाथरूम में अचेत मिला, जिसे परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि संचालर नगर में रहने वाले 35 वर्षीय प्रवीण पिता जगदीश की मौत का मामला सामने आया है. प्रवीण घर की बाथरूम गया था, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शंका हुई. दरवाजा खोलकर देखा तो वह अंदर फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा था.

घबराए परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

कमला पार्क स्थित मस्जिद में हज यात्रा के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

Tue Apr 7 , 2026
भोपाल: कमला पार्क स्थित मस्जिद में हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान हज के विभिन्न चरणों और प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में श्रद्धालुओं को बताया जा रहा है कि हज कैसे किया […]

You May Like