विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई : दो दुकानों सहित कई के खिलाफ मामला दर्ज

सतना : शहर में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। शहर संभाग की टीम ने जय स्तंभ चौक और उसके आसपास के इलाकों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मौके पर बिजली चोरी पकड़ते हुए कार्यवाही की है

चेकिंग के दौरान टीम ने जय स्तंभ चौक स्थित न्यू बेकरी पर छापा मारा। यहाँ बेकरी संचालक श्याम लाल पंजवानी द्वारा गैर-स्मार्ट मीटर में छेद करके, मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

गणेश टावर में संचालित एक कॉस्मेटिक दुकान पर भी टीम ने दबिश दी। यहाँ दुकान संचालक धीरज चौरसिया को सर्विस लाइन के अतिरिक्त, सीधे बिजली के खंभे से डायरेक्ट लाइन जोड़कर चोरी करते हुए पकड़ा गया।

विद्युत मंडल की टीम ने इन दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया है, साथ ही विभाग द्वारा दोनों ही बिजली चोरों पर लाखों रुपये का जुर्माना भी निकाला गया है।

मुख्य बाजार के अलावा शहर के अन्य रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में भी विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत आर.ई.एस. जोन के सहायक अभियंता रामविनीत तिवारी और कनिष्ठ अभियंता इशरार मोहम्मद ने टीम के साथ बगहा में चेकिंग की, जहाँ अमित कुमार टॉल वाले को बिजली नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया और उनके खिलाफ प्रकरण बनाया गया।

टिकुरिया टोला में कनिष्ठ अभियंता अजय दुबे ने अपनी टीम और विद्युत कर्मचारियों के साथ मिलकर इलाके में गहन चेकिंग की और बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामले पकड़कर विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

यह पूरी कार्रवाई शहर संभाग के कार्यपालन अभियंता एम.एस. चंदेल ,सहायक अभियंता अवनीश पाण्डेय, रामविनीत तिवारी, पूनम गुप्ता सहित कनिष्ठ अभियंता राहुल मिश्रा, अजय दुबे और अटल कुमार शामिल रहे।

Next Post

सांदीपनि विद्यालय के ध्वस्त निर्माणाधीन स्थल का तहसीलदार ने किया निरीक्षण

Fri Jun 12 , 2026
मैहर :में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय परिसर में गार्ड रूम का ढांचा ध्वस्त होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है. घटना के अगले दिन तहसीलदार जितेंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. गौरतलब है कि बुधवार शाम […]

You May Like