भोपाल: कमला पार्क स्थित मस्जिद में हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान हज के विभिन्न चरणों और प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में श्रद्धालुओं को बताया जा रहा है कि हज कैसे किया जाता है, किन-किन धार्मिक नियमों और अनुष्ठानों का पालन आवश्यक है, तथा यात्रा के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
धार्मिक जानकारों द्वारा हज के सभी अरकान (अनिवार्य कृत्य) को सरल भाषा में समझाया जा रहा है, जिससे पहली बार हज पर जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके साथ ही यात्रियों को आवश्यक दस्तावेज, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और यात्रा प्रबंधन की भी जानकारी दी जा रही है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से हज यात्रियों में उत्साह के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है, जिससे वे अपनी पवित्र यात्रा को सुगमता और श्रद्धा के साथ पूरा कर सकें।
Next Post
MP कैबिनेट: प्रदेश में मनेगा अंबेडकर जयंती सप्ताह, 9 से गेहूं खरीदी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़
Tue Apr 7 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश में 8 से 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सप्ताह मनाया जाएगा, जिसका राज्य स्तरीय आयोजन भिंड में होगा। इस दौरान सामाजिक समरसता और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कैबिनेट ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 9 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू करने […]

You May Like
-
6 months ago
जंगल की आग बुझा रहे 2 बीट गार्ड हुए बेहोश
-
12 months ago
अचानक हुई बारिश से मालवा के खेत तरबतर