भोपाल: जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (द्वितीय पाली) के लिए नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शासकीय मॉडल स्कूल टी.टी. नगर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार ट्रेनर्स को प्रगणकों द्वारा परिवारों से संपर्क, संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने, शिष्टाचार, प्रोटोकॉल और प्रभावी प्रश्न पूछने की तकनीक सिखाई गई।
साथ ही डेटा संग्रह के दौरान प्रगणक और उत्तरदाता के बीच व्यवहारिक भूमिका, नमूना लेआउट तैयार करने तथा फील्ड विजिट के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी दिया गया। बीआरसीसी सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी और डॉ. मुकेश नापित ने प्रशिक्षण प्रदान किया। वार्ड 22 व 23 में टीम बनाकर सीएमएमएस पोर्टल पर डेटा एंट्री का अभ्यास कराया गया। इस दौरान नगर जनगणना अधिकारी हीरेन्द्र सिंह कुशवाह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
