मुरैना: हाई टेंशन में फॉल्ट से नीचे रखी करब में आग लग गई। करंट के डर से ग्रामीण आग नहीं बुझा सके। बाजरे की करब जलकर खाक हो गई। रामपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरखेडा के जॉन्सिल गांव में खेत में रखी किसान की बाजरे की फसल जलकर खाक हो गई।
फसल की कीमत 84 हजार रुपए बताई गई है। जहां खेत में फसल रखी थी वहां ऊपर से 11 केवी की हाइटेंशन लाइन निकली थी। लाइन में फॉल्ट होने से ही यह आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची एवं आग पर काबू पाया।
