खेत में मिला किसान का रक्तरंजित शव

जबलपुर: बरेला के परतला गांव में एक किसान का शव उसके खेत में रक्तरंजित हालात में मिला। ग्रामीणों ने उसे जब देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर साक्ष्य बटोरे हैं और शव पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि परतला गांव का किसान रविशंकर पटेल की गुरूवार की सुबह संदिग्ध दशा में रक्तरंजित लाश मिली है।

शव की हालत से प्रथम द्ष्टया जाहिर है कि घातक हथियारों का वार किया गया है। टीआई का कहना है कि मृतक रविशंकर पटेल खेती-किसानी का कार्य करता था और ज्यादातर समय अपने खेत पर ही रहता था। बुधवार रात भी वह खेत पर ही रुका हुआ था।

सुबह जब परिजन खेत की ओर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रविशंकर मृत अवस्था में पड़ा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविशंकर सीधा-सादा इंसान था। किसी से उसकी खास दुश्मनी भी नहीं थी।सूचना मिलते ही पुलिस की एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है। टीम ने शव सहित आसपास के क्षेत्र के फिंगर प्रिंट और साक्ष्य एकत्र किए हैं। टीम खेत तक आने वाले फुट प्रिंट की छानबीन कर रही है।

Next Post

लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट से लिया संन्यास

Thu Sep 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 सितंबर (वार्ता) अनुभवी भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को क्रिकेट से संन्यास की लेने की घोषणा कर दी। मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया मंच कहा, “आज, 25 साल बाद, मैं क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं – एक ऐसा खेल जो मेरा पहला प्यार, […]

You May Like