कार में जिंदा जल गया युवक, 4 घायल 

बालाघाट। शुक्रवार की अलसुबह एक कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर होते ही कार में आग लग गई। एक युवक जिंदा जल गया। 4 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा दिनी-पुनी के मुरमाड़ी मार्ग पर हुआ। रामपायली थाना पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के दुर्ग से आए पांच युवक कटंगी में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। मुरमाड़ी में उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

कार सवार चार लोग किसी तरह कार से बाहर निकल गए, लेकिन 24 साल का राकेश श्रीवास अंदर ही फंसा रह गया। सुबह घूमने निकले ग्रामीणों ने हादसे की सूचना रामपायली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव के अनुसार, मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगा।

कार सवार सत्यप्रकाश पटले (27) और कृष्णा साहू (18) को गोंदिया रेफर किया गया है। श्लोक जोशी (29) और विक्रम खांडे (19) का इलाज बालाघाट जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं ।

Next Post

प्रेमी युगल की यूपी कैनाल में मिली लाश 

Fri Mar 7 , 2025
नवभारत न्यूज कमर्जी 7 मार्च। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बाण सागर यूपी कैनाल में प्रेमी युगल की लाश मिली। प्रेमी युगल की मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल सिहावल क्षेत्र के गेरुआ गांव के बताये जा […]

You May Like