ट्रक से टकराकर धधक उठा इथेनॉल टैंकर, एक की मौत

महबूबनगर, 27 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना के महबूबनगर जिले में गुरुवार को पिलिगुंडु के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 167एन पर लोहे से लदे ट्रक और इथेनॉल टैंकर के बीच टक्कर होने से आग लग गयी।

पुलिस ने कहा कि महबूबनगर से आता हुआ इथेनॉल टैंकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर के फौरन बाद टैंकर धधक उठा और आग की लपटों की चपेट में आने से टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को घायल अवस्था में ट्रक से निकालकर पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।

अग्निशामकों और पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। महबूबनगर की पुलिस अधीक्षक जानकी ने घटनास्थल का जायज़ा लिया और बचाव कार्य की समीक्षा की। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

 

 

Next Post

भारत ने मलेशिया को सात गोल के रोमांचक मुकाबले में हराया

Thu Nov 27 , 2025
इपोह, 27 नवंबर (वार्ता) भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को इपोह में सुल्तान अजलान शाह कप 2025 में मेजबान मलेशिया को 4-3 के रोमांचक मुकाबले में हराया। सेल्वम कार्थी (7’), सुखजीत सिंह (21’), अमित रोहिदास (39’) और संजय (53’) ने दुनिया की नंबर 7 टीम भारत के लिए गोल किए, […]

You May Like