कबाड़ी को चोरी का ऑटो बेचने से पहले ही पुलिस ने ऑटो सहित आरोपी को दबोचा

ग्वालियर। साढ़े 3 माह पूर्व चोरी गए ऑटो रिक्शा को पुलिस ने जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस उससे पूछताछ की गयी तो आरोपी ने बताया था कि मुझे लगा 3 महीने में पुलिस भूल गयी होगी। इसलिये अब ऑटो को कबाड़ में बेच रहा था। पुलिस को अब दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। लक्ष्मीगंज नयापुरा निवासी कमलसिंह कुशवाह का ऑटो एमपी07-आरए-4187 हरिलीला पेट्रोल पंप के पास ऑटो स्टैंड से चोरी हो गया था। घटना के बीच चौकीदार ने चोरों को रोकने की प्रयास किया था। लेकिन आरोपी उसे चकमा देकर मौके से फरार हो गये । कमल ने रिपोर्ट लिखवाई इसके बाद से पुलिस ऑटो तलाश रही थी।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी करने के बाद ऑटो को बंसी स्क्रैप मोदाम के पास ही झाडि़यों में छिपा कर रखा गया था। तभी से वह मामला शांत होने का इंतजार कर रहा था। वह उसे बेचने निकला था। आरोपी को जब लगा कि मामला शांत हो गया है, तो दो दिन पहले ऑटो का फोटो लेकर बंसी स्क्रैप के गोदाम के पास पहुंचा और ऑटो को कबाड़ में बेचने की बात करने लगा। इसकी भनक पुलिस को लग गई और मुखबिर ने पुलिस को बताया दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रवि रजक (32) निवासी कुम्हरपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश

आरोपी ने अपने साथी का नाम टीटू राणा बताया है, जो अभी फरार है। दोनों ने मिलकर ऑटो चोरी किया था और उसे बेचकर पैसे आपस में बांटने वाले थे। पुलिस अब टीटू के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Next Post

जान जोखिम में डाल सिंध नदी को अवैध नावों से पार कर रहे ग्वालियर और दतिया के निवासी

Wed May 6 , 2026
ग्वालियर. पिछोर अनुभाग के लिधौरा घाट पर सुरक्षा मानकों का उल्लघंन कर अवैध नावों का संचालन किया जा रहा है। इन नावों में क्षमता से कई गुना ज्यादा यात्रियों के साथ -साथ बाइकों को भी नदी पार कराया जा रहा है। जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। […]

You May Like