
पन्ना ब्यूरो
धरमपुर रेंज के अंतर्गत पिष्टा बीट के कक्ष क्रमांक पी-6 में एक बारी में फंदे से फस जाने के कारण एक नर तेंदुए की मौत हो गई थी जिसकी उम्र लगभग 6 वर्ष बताई जा रही थी जिसे डीएफओ उत्तर वन मंडल गर्वित गंगवार ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे जिस पर धरमपुर रेंजर वैभव सिंह चंदेल एवं उनकी टीम ने तेंदुए के शिकारियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ज्ञात हो कि वन विभाग के द्वारा डॉग स्क्वाड को बुलाया गया था जो एक खेत में बनी टपरिया में पहुंचा था और जिसके खेत में तार का फंदा लगा था इन दो लोगों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है बेटा लाल पिता रामपाल पटेल निवासी देवगांव के खेत में फंदा पाया गया था इसी फन्दे में फंसकर तेंदुए की मौत हुई थी डॉग स्क्वायड क्षल्लू पिता हल्कु प्रजापति खेत में बड़ी बनी मढैया तक गया था इसको संदेश के आधार पर पकड़ लिया है इस तरह से तेंदुए के शिकार में दो आरोपियों को पकड़कर वन विभाग ने बन अपराध प्रकरण बनाया है जिसमें वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अधीन कार्यवाही की गई है इस कार्रवाई में धर्मपुर रेंजर वैभव सिंह चंदेल राम खगेश पटेल राजाराम कौदर अर्पित रूसिया विकास मिश्रा सुनील शुक्ला सहित वन विभाग का कमला रहा दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
