दुकान संचालकों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण

रेहटी। आगामी नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए एसडीआरफ की टीम द्वारा सलकनपुर मंदिर परिसर में स्थापित दुकानों के संचालकों को आग से सुरक्षा के समस्त उपायों की जानकारी दी गई. साथ ही अग्निशमन यंत्रों के उपयोग एवं आपातकालीन स्थिति में आवश्यक कदमों के संबंध में प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी, तहसीलदार, चौकी प्रभारी सलकनपुर, मंदिर परिसर में दुकानदारगण अन्य स्थानीय कर्मचारी एवं टीम प्रभारी अपनी टीम सहित उपस्थित थे. इसके अतिरिक्त नवरात्रि पर्व के अवसर पर सलकनपुर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन अधिकारी एवं यातायात प्रभारी द्वारा मंदिर परिसर तक यात्रियों को ले जाने वाले वाहनों की दस्तावेजों, फिटनेस एवं तकनीकी स्थिति की जांच की गई.

 

Next Post

CM का आज सीधी का प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त

Fri Sep 19 , 2025
सीधी:सीधी जिले के बहरी में आज 19सितम्बर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रस्तावित कार्यक्रम खराब मौसम को दृष्टिगत रखते हुए अपरिहार्य कारणों से निर्देशानुसार स्थगित किया गया है। उक्त जानकारी कलेक्टर सीधी द्वारा जारी करते हुए बताया गया कि पुनः आयोजन की अगली दिनाँक की सूचना सम्यक […]

You May Like