समेरिटन्स जुमेराती में पौधारोपण

नर्मदापुरम। समेरिटन्स इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल जुमेराती में मानसून दिवस मनाया गया इस अवसर पर पौध भी किया गया। प्राचार्य निधि दुबे ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं इस अवसर पर रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर आए और अपने साथ लाए पौधों का विद्यालय परिसर में रोपण किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में यह एक छोटा, परंतु महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और प्रेम विकसित होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक श्रीमती शिखा खम्परिया, श्रीमती बबीता शर्मा की सक्रिय भूमिका रही।

Next Post

बुरहानपुर- खंडवा में फरारी काट रहा ठग, छापेमारी की तैयारी में पुलिस

Mon Jul 21 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना चार खंभा में रहने वाला एक सुनार 18 ग्राहकों के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैँ। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपित बुरहानपुर खंडवा में फरारी काट रहा है, अब पुलिस इन […]

You May Like