जबलपुर: हनुमानताल थाना चार खंभा में रहने वाला एक सुनार 18 ग्राहकों के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैँ। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपित बुरहानपुर खंडवा में फरारी काट रहा है, अब पुलिस इन ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दबिश दी जायेगी।
पुलिस के मुताबिक मोह. सफीक 48 वर्ष निवासी मदार टेकरी हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बबलू उर्फ गुलाम मुईनुद्दीन सोनी पिता मुनीर सोनी की दुकान एवं घर चारखम्भा में थी पत्नी शाहजहां बेगम ने सोने के 1 जोड़ी झाले वजनी 14 ग्राम, हार वजनी एक तौला का वजन बढाने के लिये एंव एक सोने की अगूंठी वजनी 3 ग्राम की सफाई के लिये बबलू सोनी को दिये थे। जिसके लिये पत्नी के द्वारा कुल 35000 रुपये का भुगतान किया गया था। अपनी पत्नी के साथ अपने जेवर लेने के लिये बबलू सोनी की दुकान गया दुकान बंद थी एंव बबलू सोनी एवं बबलू सोनी के परिवार वाले घर पर नहीं मिले।
बबलू सोनी के यहाँ आसपास एंव मोहल्ले वाले सभी विश्वास कर अपना जेवर बनवाने के लिये देते थे, पता करने पर ज्ञात हुआ कि बबलू सोनी परिवार सहित भाग गया है। बबलू सोनी उसके मोहल्ले की रहने वाली नगीना बी, सलमा बेगम, महार जहाँ, इशरत जहाँ, हसीना बेगम, सुल्ताना बेगम, फरजाना बेगम, राबिया बी, जावेद इकबाल, शकीना बानो, तरन्नुम बानो, नूरजहाँ, नरगिश परवीन, नगमा पिता अब्दुल रहमान, मोहम्मद कदीर, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद फरीद के जेवर भी लेकर हुआ है।
बबलू सोनी धोखाधड़ी कर उसके कुल कीमती 1, 90, 348 रुपये के जेवर लेकर भाग गया था। 17 मई को हनुमानताल पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की लेकिन अब तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा लगा है। हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। इंदौर में उसकी पूर्व में लोकेशन मिली थी, पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह वहां नहीं मिला। अब उसकी लोकेशन बुरहानपुर, खंडवा में ट्रेस हो रही है जल्द ही टीम वहां रवाना होगी।
