सोमेश्वर धाम के ताले खुलवाने के संकल्प के साथ निकलेगी कल विशाल कावड़ यात्रा

रायसेन। कल सोमवार को सुबह 10 बजे मारुति नंदन मंदिर पाटनदेव से ढोल-नगाड़ों के साथ विशाल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। माध्यम ग्रुप रायसेन द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य किले स्थित सोमेश्वर धाम मंदिर के ताले खुलवाना है। यात्रा में केसरिया वस्त्रधारी महिलाएं, युवा और धार्मिक संगठन शामिल होंगे। नर्मदा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। शिव-पार्वती की झांकी, ढोल-ताशे, डमरू पार्टी, लहंगी अखाड़े विशेष आकर्षण रहेंगे। धर्मप्रेमियों से शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Next Post

राजधानी में फुटसल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Sun Aug 3 , 2025
भोपाल। टर्फ जोन प्रो-2, रोहित नगर में फुटसल टूर्नामेंट का शुभारंभ भोपाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने फुटबॉल किक मारकर किया. उद्घाटन मैच ट्रीमी एफसी ए और कोलार एफसी के बीच हुआ, जिसमें कोलार एफसी को हार मिली. सिंह ने युवाओं के लिए इस आधुनिक बहु-खेल मैदान […]

You May Like