चेंबर ऑफ़ कॉमर्स में जीएसटी संशोधन पर बैठक आयोजित

ग्वालियर:मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में जीएसटी संशोधन पर बैठक आयोजित हुई जिसमें चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की जीएसटी कमेटी के चेयरमैन दीपक बाजपेई जीएसटी विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने व्यापारियों की जीएसटी समस्याओं का समाधान करते हुए कहा कि सरकार चाहती है दाम कम हो, परचेजिंग ज्यादा हो, ताकि आम जनता को भी लाभ हो।

नई दिल्ली में 3-4 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी, उसके बाद 22 सितंबर से यह सभी जीएसटी संशोधन लागू हो जाएंगे। जीएसटी के दो बड़े स्टेप खत्म होने के बाद अब जीएसटी रेट 18 फीसदी में 5 फीसदी ही रह जाएंगे। 90 फीसदी प्रोडक्ट्स पर जीएसटी परिवर्तन का असर होगा। सरकार का प्रयास है इसका लाभ जमीनी स्तर पर आम नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आईटीसी डीजॉल्व करके पेट्रोल डीजल को जीएसटी में शामिल करने के लिए भी विशेष प्रयास करना चाहिए क्योंकि यह एक बहुत बड़ा सेगमेंट है।

Next Post

स्वदेशी से स्वाबलंबन संगोष्ठी सह प्रदर्शनी का CM ने किया शुभारंभ

Sat Aug 30 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित स्वदेशी से स्वाबलंबन संगोष्ठी सह प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों ने अपने उत्पाद प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

मनोरंजन