भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित स्वदेशी से स्वाबलंबन संगोष्ठी सह प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों ने अपने उत्पाद प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी को अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे ग्रामीण अंचलों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्थानीय उद्योगों एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने में सहयोग करें। संगोष्ठी का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है।
