संघ शताब्दी वर्ष पर निकला भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वयंसेवकों का स्वागत

सेमरी हरचंद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर में रविवार को भव्य पथ संचलन निकाला गया। इसमें सैकड़ों गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाते हुए देशभक्ति गीतों के साथ भगवा ध्वज लहराया। पथ संचलन साप्ताहिक बाजार के सामने स्थित हाई स्कूल से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, भुवनेश्वरी मंदिर, तिवारी कॉलोनी, खेड़ापति मंदिर, रामलीला मैदान, स्टेट हाईवे माखन नगर रोड से होता हुआ पुनः शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचा।

पथ संचलन में लगभग 500 स्वयंसेवक भागवत ध्वज के साथ हाथों में दंड लिए नगर भ्रमण पर निकले। ग्रामवासियों ने अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि लेखराम कुशवाहा, खंड संघचालक संदीप महेश्वरी एवं मुख्य वक्ता सतीश चौकसे उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में श्री चौकसे ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 27 अक्टूबर 1925 को संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने अंग्रेजी शासनकाल की विषम परिस्थितियों में हिंदू समाज को संगठित करने का निश्चय किया था। तब से संघ शाखाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, योग, व्यायाम और व्यक्ति निर्माण का कार्य निरंतर जारी है। आज संघ की शाखाएं न केवल भारत में बल्कि विश्व के कई देशों में सक्रिय हैं।

 

 

Next Post

सुलभ कॉम्पलेक्स में महिला से बलात्कार

Mon Oct 13 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत पिसनहारी की मढिय़ा स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के अंदर एक फल व्यापारी ने महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बेलखेड़ा निवासी 33 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह […]

You May Like