धनखड़ ने की पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा

नयी दिल्ली 22 अप्रैल (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले में लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम के पास आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए हताहतों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

श्री धनखड़ ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भयानक आतंकवादी हमले से बहुत पीड़ा में हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हिंसक कृत्यों की कड़ी निन्दा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”

 

Next Post

शिवराज ने की पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा

Tue Apr 22 , 2025
नयी दिल्ली 22 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा की है और इसे कायराना कृत्य बताया है। श्री चौहान ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों के इस निंदनीय कृत्य में हताहत नागरिकों के परिजनों के […]

You May Like