फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत करवाने वाला फरार आरोपी 3 साल बाद दबोचा

इंदौर: फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर अपराधियों की जमानत कराने वाले गिरोह से जुड़ा एक और आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि अब तक इस प्रकरण में 41 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिन्होंने मिलकर फर्जी जमानतदार उपलब्ध करवा कर कई गंभीर अपराधियों की जेल से रिहाई कराई थी। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में पकड़ा गया आरोपी शंकरलाल कलाल (79) निवासी ग्राम सुरखेड़ी, बड़नगर उज्जैन है।

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह करीब 10 साल से गिरोह के साथ जुड़ा था और कई बार खुद भी जमानतदार बनकर आरोपियों की मदद करता रहा। गिरोह के तार उधेड़ने के लिए पुलिस आयुक्त इंदौर के निर्देश पर विशेष टीम (एसआईटी) बनाई गई थी। एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान वर्ष 2022 में अपराध दर्ज कर 40 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसी सिलसिले में फरार चल रहा यह आरोपी अब पकड़ा गया है। उसके खिलाफ थाना अपराध शाखा में धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचना से जुड़े प्रकरणों में मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Next Post

झांकी और पंडालों की सज्जा के लिए लें अस्थायी बिजली कनेक्शन

Thu Aug 21 , 2025
भोपाल: आगामी गणेशोत्सव सहित अन्य धार्मिक त्यौहारों में पंडालों और झांकियों में सजावट के लिए विद्युत वितरण कंपनियों ने अस्थायी कनेक्शन की विशेष व्यवस्था की है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने धार्मिक उत्सव समितियों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए केवल ऑनलाइन […]

You May Like